Latest News

10वी और 12वी में टॉपर छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका, शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय

छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास पहल की है। जारी आदेश के अनुसार, बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले छात्रों को 10 मई 2026 को IPL मैच दिखाया जाएगा।

स्टेडियम में लाइव मैच का अनुभव,विशेष व्यवस्था के निर्देश

यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। चयनित विद्यार्थियों को इस मैच को लाइव देखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परिवहन, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जिम्मेदारी
भी अधिकारियों को सौंपी गई है।

शिक्षा के साथ प्रोत्साहन का नया प्रयास

इस पहल को छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विशेष अनुभव देकर उनका हौसला बढ़ाया जाए

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button