धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में अजीब वारदात: कचरे का डिब्बा उठा ले गए अज्ञात लोग, CCTV में कैद घटना

धरमजयगढ़ के शासकीय महाविद्यालय के सामने स्थित एक दुकान के बाहर रखे कचरे के डिब्बे को देर रात अज्ञात लोग उठा ले गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर डिब्बा लेकर फरार हो गए। वही लोंग इसबात पर व्यंग कर रहें की बताओं कैसा दिन आ गया अब लोंग कच्चे का डिब्बा भी उठाकर लें जा रहें है।

* दुकानदार की परेशानी और सुरक्षा पर उठे सवाल*

घटना के बाद दुकानदार असमंजस में है कि क्या वह सिर्फ एक कचरे के डिब्बे के लिए थाने जाकर शिकायत दर्ज कराए या नहीं। लेकिन सवाल सिर्फ डिब्बे का नहीं, बल्कि बढ़ती घटनाओं का है, जो आगे चलकर बड़ी वारदात का रूप ले सकती हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो ये असामाजिक तत्व भविष्य में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button