Latest News

नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए कौन है योग्य उम्मीदवार, किसपर पार्टी करेगी विश्वास

धरमजयगढ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव की घोषणा हो चुकी है जिसमें चुनाव और परिणाम की समय सारणी सामने आ चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर अनिल सरकार ने भाजपा से धमाकेदार जीत हाशिल की है वही अब नगर की जनता का कहना है कि भाजपा पार्टी कल होने वाले नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव के रूप में विजय यादव के चेहरे पर विचार करने का मन बनाएं, क्युकी विजय यादव ने जबसे राजनीती में कदम रखा है तबसे वह पूरे नगर वासियों के प्रिय है वही अबतक वह सभी अवसरो पर जीत दर्ज कर चुके हैं जिससे यह साबित होता है कि नगर की जनता उनसे काफी संतुष्ट है। ऐसे में अगर पार्टी उनके चेहरे पर दाँव लगाती है तब नगरवासियों के लिए बड़ी सौगात होंगी, अब देखना यह है कि पार्टी किस चेहरे को सामने लाती है क्युकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ यादव और अजय राठिया का नाम भी सामने आ रहा है जिसमें अब देखना यह है कि भाजपा किसपर अपना दाँव लगाती है। वही भाजपा जिस प्रत्याशी को उतारेगी उसके जीतने का संभावना सबसे अधिक होगा क्युकी पार्षदो में भाजपा को बहुमत हाशिल है

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

style=
Back to top button