नगर पंचायत धरमजयगढ़

धर्मजयगढ़ में सड़क बनी मुसीबत: गड्ढों से भरे मार्ग पर रोज दांव पर लग रही लोगों की जान

महाविद्यालय, कन्या हाई स्कूल और बस स्टैंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील, रोजाना हजारों लोगों की जान जोखिम में

धर्मजयगढ़। नगर पंचायत धर्मजयगढ़ की करीब 15 वार्डों के बीच स्थित मुख्य सड़क की बदहाली लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। नगर पंचायत क्षेत्र से खरसिया-बिलासपुर व रायपुर के लिए राज्य मार्ग गुजरता है, जिनका निर्माण और रखरखाव लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाता है। वहीं नगर पंचायत के भीतर बस स्टैंड से गांधी चौक होते हुए पीपरमार चौक तक लगभग 500 मीटर लंबी सड़क की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से नगरवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क से होकर महाविद्यालय, कन्या हाई स्कूल, डाइट संस्थान तथा बस स्टैंड जाना पड़ता हैं जिस कारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, यात्रियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के सामने बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

1000682600

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के पास जेसीबी, कर्मचारी और अन्य संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद सड़क की मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। गड्ढों में गिट्टी भरने जैसी अस्थायी व्यवस्था भी नहीं की जा रही, जबकि नगरवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल सड़क सुधार कार्य शुरू कराने की मांग की है।

धरमजयगढ़ में मलेरिया अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जन-जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव की अपील

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button