मितानिन संघ के ब्लॉक टीम का हुआ गठन, विनोदनी देहरी बनी ब्लॉक अध्यक्ष

धरमजयगढ़ में आज दशहरा मैदान में मितानिन संघ का गठन किया गया हैं जिसमें दर्जनों की संख्या में मितानिन मौजूद थी। बतादे की पूरे ब्लॉक में 502 की संख्या में मितानिन मौजूद हैं पर मितानिनो का कोई संघ नहीं होने के कारण उनके बीच कई सूचनाओं का आदान प्रदान, समस्याओं का निपटारा और अपनी मांगों कों लेकर कोई विशेष पहल नहीं हो पा रही थी। वही ऊपर के कर्मचारी द्वारा कई मामलों में इन्हे प्राथमिकता नहीं दी जाती थी और मितानिनो कों गुमराह कर अंधेरे में रखा जाता था जिस कारण संघ का निर्माण की लम्बे समय से मांग चल रही थी।

वही 9 ब्लॉक में अबतक संघ का निर्माण नहीं हुआ था और पूरे जिले में मितानिनो का कोई संघ मौजूद नहीं था जिस कारण आज 2 ब्लॉक मिलकर जिला टीम का गठन किए है आगे भी बचें 7 ब्लॉक में संघ के गठन के साथ विस्तार देखने कों मिलेगा। मितानिनें छत्तीसगढ़ की सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल, टीकाकरण, पोषण संबंधी जानकारी देने, और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करती हैं




