भ्रष्टाचार

धर्मजयगढ़ में मौत को न्योता दे रहा PWD की सड़क! लोंग कह रहें विभाग के पास मरम्मत के पैसे नहीं तो चंदा कर ग्रामीण देंगे पैसे…

धरमजयगढ़। कॉलोनी के लोगो में यह बातें खूब चर्चा में हैं कि धरमजयगढ़ कॉलोनी में pwd विभाग के लिए ढाँगरनाला का पुल मुसीबत बन गया हैं। और इसके मरम्मत के लिए pwd विभाग का पास पैसे नहीं बचें हैं। मरम्मत में अधिक खर्च भी नहीं आएगा कुछ रुपयों में मरम्मत कार्य हो जाएगा जिसका विभाग के पास राशि नहीं इसीलिए कॉलोनी वालों के तरफ से यह बात निकलकर सामने आ रहा की चंदा कर विभाग को मरम्मत का पैसा दिया जाएगा ताकी इन गड्ढों का मरम्मत pwd विभाग धरमजयगढ़ जल्द करवा सके।

कुछ साल में ही सड़क का यह हाल, आखिर निर्माण में क्या हुआ?

1000726588

PWD के अंतर्गत ढाँगरनाला पुल का निर्माण बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अबतक सडक हैंडओवर नहीं हुआ और टूटना शुरू हो गया हैं आखिर कुछ वर्षों में ही सड़क की हालत इतनी खराब कैसे हो गई?

सरकारी निर्माण पर सवाल, क्या होगी जिम्मेदारी तय?

1000726587

जनता के पैसों से तैयार होने वाले सड़क और पुल यदि कुछ ही वर्षों में मरम्मत मांगने लगें तो यह सिर्फ सड़क की खराब स्थिति नहीं, बल्कि निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को मौके का निरीक्षण कर यह पता लगाना चाहिए कि सड़क इतनी जल्दी क्यों खराब हुई। केवल गड्ढों पर खानापूर्ति के तौर पर पैचवर्क करने के बजाय निर्माण की गुणवत्ता और सड़क की वास्तविक स्थिति की तकनीकी जांच की जानी चाहिए।

सवाल सीधा है—कुछ साल पहले बने पुल की सड़क इतनी जल्दी बदहाल क्यों हुई?

धरमजयगढ़ में खबर का असर :- स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, अब मांग रहा माफ़ी….

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button