धरमजयगढ़ के कोयलार जंगल में चल रहा था जुआ…. जुए पर पुलिस का छापा….

धरमजयगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं यहां के कोयलार जंगल में जानकारी के अनुसार लाखों का जुआ चल रहा था। धरमजयगढ़ क्षेत्र के कोयलार जंगल में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि जंगल के भीतर काफी समय से जुए का फड़ सज रहा था, जहां आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे थे। सूत्रों के अनुसार मौके पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। जुए की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई, लेकिन घटनास्थल तक पहुंचने में रास्ते में कई अडचनो के कारण देरी हो गई।
रेलवे कार्य बना बाधा, पुलिस के पहुंचने से पहले खाली हुआ अड्डा

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में चल रहे रेलवे निर्माण कार्य और रास्तों में अवरोध के कारण पुलिस टीम को कोयलार जंगल तक पहुंचने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। इसी दौरान जुआरियों को पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही जुआ खेल रहे लोग मौके से दूसरी तरफ फरार हो गए। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां लोग जा चुके थे। हालांकि पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है।




