धरमजयगढ़ का न्यूज़

जमरगीडी में खून से सनी लाश, इतना ज्यादा खून मानों खून से खेली गई होली, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस….

धरमजयगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम जमरगीडी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज सिसोदिया के रूप में हुई है। घटना उस समय सामने आई जब ग्रामीणों ने उसके घर के आंगन में खून के छींटे और बौछार जैसी स्थिति देखी। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण लोगों की आशंका और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि मनोज सिसोदिया की पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ घर के बाहर रहकर काम करती है। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर घर के आंगन में पड़े खून के निशानों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

आत्महत्या या हत्या? जांच के बाद होगा खुलासा

सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ से विशेषज्ञ जांच टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

1002710267

कापू रोड़ा नीचेपारा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया बछड़ा, दोनों पैर टूटे, गौ रक्षकों ने बचाई जान…

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button