“कौन है वो धरमजयगढ़ का खुशनसीब कार्यकर्ता? जिसके घर अचानक जा पहुंचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी!

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के भव्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी धरमजयगढ़ पहुंचे। अक्सर देखा जाता है कि सत्ता और बड़े पद मिलने के बाद नेताओं की दिनचर्या और आम लोगों से मिलने-जुलने का अंदाज बदल जाता है। लेकिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी का एक अलग ही रूप देखने को मिला। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे ओपी चौधरी अचानक एक सामान्य कार्यकर्ता शशि पटेल के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने कार्यकर्ता के परिवार के साथ बैठकर भोजन किया और आत्मीयता के साथ समय बिताया। उनका यह सहज व्यवहार स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
बड़े पद पर होने के बावजूद कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव,शशि पटेल भी चर्चा में

ओपी चौधरी का एक सामान्य कार्यकर्ता के घर पहुंचकर भोजन करना राजनीतिक गलियारों में एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि संगठन की ताकत केवल बड़े पदों और मंचों से नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं से भी बनती है। कार्यकर्ताओं के बीच सहज पहुंच और उनके घर तक पहुंचना राजनीतिक जीवन में आपसी जुड़ाव की अहमियत को भी दर्शाता है। इस दौरान शशि पटेल का नाम भी चर्चा में रहा। शशि पटेल युवा चेहरा हैं और स्थानीय राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी पहचान जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले व्यक्ति के रूप में है। राजनीति में सक्रियता के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव उनकी खास पहचान बताई जाती है। ओपी चौधरी का एक सामान्य कार्यकर्ता के घर पहुंचना और साथ भोजन करना इस मुलाकात को खास बना गया।
धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा चौक के सौंदर्यीकरण की शुरुआत, जनजातीय गौरव दिवस से पहले बदलेगी चौक की तस्वीर!




