Latest News

युवाओं के चहेते अनिल साव का जन्मदिन, सुबह से बधाइयों का लगा तांता; क्रिकेट के मैदान से पंचायत की जिम्मेदारियों तक बनाई अलग पहचान

धरमजयगढ़। कूड़ेकेला पंचायत के युवा उप सरपंच अनिल साव का जन्मदिन बुधवार को क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही ग्रामीणों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, साथियों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक शुभकामनाओं का दौर देखने को मिल रहा है।

क्रिकेट के मैदान से युवाओं के बीच बनाई खास पहचान

अनिल साव लंबे समय से क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और खेल के मैदान पर उनकी सक्रियता क्षेत्र के युवाओं के बीच उन्हें खास पहचान दिलाती है। क्रिकेट के साथ युवाओं से निरंतर जुड़ाव और नेतृत्व की भूमिका निभाने के चलते उनकी युवाओं के बीच अच्छी पकड़ बनी हुई है।

पंचायत की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

कूड़ेकेला पंचायत में उप सरपंच की जिम्मेदारी संभालने के साथ अनिल साव सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने और ग्रामीणों के साथ सहज संवाद रखने के कारण वे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं

सुबह से शुभकामनाओं का दौर, उज्ज्वल भविष्य की कामना

जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही उनके शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। लोगों ने अनिल साव के स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र के युवाओं और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि अनिल साव आने वाले समय में भी पंचायत और समाज से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे तथा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

BS Ispat कंपनी के जनसुनवाई पर रोक लगाने कलेक्टर को ज्ञापन..क्या जनसुनवाई पर लगेगा विराम ..?

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button