नगर पंचायत धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने थाने में की शिकायत.. क्या है मामला पढ़े पूरी खबर…..


धरमजयगढ़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष के नाम और मुहर का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर फर्जी/कूटरचित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में अध्यक्ष ने बताया है कि उनके संज्ञान में एक ऐसा अनापत्ति प्रमाण-पत्र आया है, जिसमें नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष के नाम से हस्ताक्षर और मुहर अंकित है। अध्यक्ष का कहना है कि दस्तावेज पर किया गया हस्ताक्षर उनके द्वारा नहीं किया गया है और उक्त मुहर अथवा प्रमाण-पत्र भी उनके द्वारा जारी या अधिकृत नहीं किया गया।

हस्ताक्षर और मुहर के दुरुपयोग पर उठे गंभीर सवाल

1003483900


अध्यक्ष अनिल सरकार ने शिकायत में प्रथम दृष्टया उक्त दस्तावेज को फर्जी एवं कूटरचित बताते हुए कहा है कि उनके पद तथा नगर पंचायत की मुहर और हस्ताक्षर का इस तरह इस्तेमाल किया जाना गंभीर मामला है।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उक्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र को अमान्य एवं फर्जी मानते हुए उसके आधार पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई या अनुमति प्रदान नहीं की जाए। साथ ही संबंधित प्रकरण में प्रस्तुत मूल
दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच कराने की मांग भी की गई है।

किसने बनाया और किस उद्देश्य से इस्तेमाल किया, जांच की मांग

1003483465 619x1024 1


शिकायत में सबसे अहम मांग यह की गई है कि पुलिस यह जांच करे कि कथित फर्जी प्रमाण-पत्र किस व्यक्ति द्वारा, किस उद्देश्य से तैयार किया गया और इसका उपयोग कहां-कहां किया गया। अध्यक्ष ने दस्तावेज पर अंकित हस्ताक्षर और मुहर की आवश्यकतानुसार हस्तलेख एवं फॉरेंसिक जांच कराने की मांग भी की है।
अब यह मामला पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि उक्त प्रमाण-पत्र वास्तव में किसने तैयार किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद फर्जी दस्तावेज और सरकारी पद की मुहर-सिग्नेचर के कथित दुरुपयोग को लेकर धरमजयगढ़ में मामला चर्चा में आ गया है।

प्रधानमंत्री से इतना प्रेम की कार्यकर्ताओ नें जला दिए 1100 दिए, जगमगाया मंदिर…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button