धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में जिस सडक पर लगाया गया था प्रतिबंध उसी पर दौड़ रही भारी वाहन, बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षद ने दिया ज्ञापन…..

धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित पीएम श्री आत्मानंद स्कूल के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही को लेकर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इसी गंभीर मुद्दे को उठाते हुए वार्ड क्रमांक-08 के पार्षद जानू सिदार ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्षद का कहना है कि स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और दो पालियों में कक्षाएं संचालित होने के कारण दिनभर बच्चों का आवागमन बना रहता है।

पहले था प्रतिबंध, अब फिर दौड़ रहे भारी वाहन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन वर्तमान में फिर से ट्रक और अन्य भारी वाहन इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी वाहनों की मौजूदगी दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों के बीच भी इस बात को लेकर चिंता का माहौल है कि कहीं किसी दिन कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

1002752938

स्थायी समाधान की मांग, बैरिकेडिंग लगाने का सुझाव

पार्षद ज्ञान सिंह सिदार ने प्रशासन से मांग की है कि आत्मानंद स्कूल मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए स्थायी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रशासन को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन की प्रतिलिपि थाना प्रभारी धरमजयगढ़ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

धरमजयगढ़ लाइब्रेरी में छात्रों को मिली राहत, पार्षद जानू सिंदर और सीएमओ भारत लाल साहू ने दिए दो कुलर

धरमजयगढ़वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 758 करोड़ की योजना में धरमजयगढ़ को बड़ी सौगात….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button