धरमजयगढ़ नगर पंचायत सीएमओ का ट्रांसफर, भारत लाल साहू का हुआ तबादला

धरमजयगढ़। नगर पंचायत धरमजयगढ़ में प्रशासनिक बदलाव के तहत मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) भारत लाल साहू का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब प्रभाकर शुक्ला को धरमजयगढ़ नगर पंचायत के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी के रूप में पदस्थ किया जाएगा। यह बदलाव नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत किया गया है।

भारत लाल साहू का स्थानांतरण
वर्तमान सीएमओ भारत लाल साहू को अन्य स्थान पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यकाल में नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्य संचालित किए गए थे और कई कार्य उनके नेतृत्व में अच्छे भी हुए । अब उनके स्थानांतरण के बाद नगर पंचायत प्रशासन की कमान प्रभाकर शुक्ला के हाथों में होगी। धरमजयगढ़ में नए सीएमओ की नियुक्ति को लेकर नगरवासियों में चर्चा का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि नगर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान में तेजी आएगी।

धरमजयगढ़ का ग्राम पंचायत मिरिगुडा का सचिव भीचरण पटेल सस्पेंड….
