जनपद CEO सस्पेंड, सुशासन तिहार में शिकायत के बाद आयुक्त ने जारी किया आदेश

कर्तव्य में लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबितकिया गया निलंबित। दुर्ग संभाग के आयुक्त ने जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) रूपेश कुमार पाण्डेय को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर दुर्ग के प्रतिवेदन और शासन स्तर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है।
सुशासन तिहार शिविर में सामने आया मामला

आदेश के अनुसार सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में CEO रूपेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही तथा अधिकारियों के प्रति असहयोगात्मक व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली थी। मामले की प्रारंभिक जांच और स्पष्टीकरण के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कठोर कदम उठाया गया। आयुक्त द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए रूपेश कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला पंचायत दुर्ग निर्धारित किया गया है। साथ ही जिला पंचायत के प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी को जनपद पंचायत दुर्ग के CEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जमरगी-डी में जंगली पत्थर बना था मौत का कारण, कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा! ट्रैक्टर और मालिक पर वन विभाग नें नहीं की कार्यवाही उठे गंभीर सवाल….




