नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार हादसे में घायल…..

धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सड़क हादसे में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बैरियर चौक के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक आर्टिका कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में उन्हें चोट लगी हैं जिसके बाद जानकारी मिल रही की यहां ईलाज की सुविधाओं के आभाव में रायगढ़ लें जाया गया हैं।
कंधे में गंभीर चोट, तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे में अनिल सरकार के कंधे में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और समर्थकों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया।
समर्थकों और जनप्रतिनिधियों में चिंता का माहौल
सड़क हादसे की खबर फैलते ही समर्थकों, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।




