पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, —CM विष्णुदेव साय बोले: 140 करोड़ जनता को बड़ी राहत

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल सस्ता, केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह समाप्त कर दी है, वहीं पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर मात्र ₹3 प्रति लीटर रह गई है। इस फैसले से देशभर में ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फैसले का किया स्वागत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला है और इससे हर वर्ग—किसान, मजदूर और मध्यमवर्ग—को सीधा फायदा मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को प्राथमिकता दे रही है। यह निर्णय उनकी दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का स्पष्ट उदाहरण है, जो आम जनजीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम




