12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा — बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा और अहम निर्णय लेते हुए कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह फैसला परीक्षा पेपर लीक होने के आरोपों के बाद लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
14 मार्च 2026 को आयोजित 12वीं हिंदी परीक्षा के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में “सेट-बी” प्रश्नपत्र लीक होने की खबरें सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज हुई।

जांच के बाद लिया गया बड़ा फैसला
23 मार्च 2026 को परीक्षा समिति की बैठक में पूरे मामले की समीक्षा की गई। जिसके चलते 14 मार्च की हिंदी परीक्षा को रद्द कर दिया गया।
अब कब होगी परीक्षा?1
मंडल ने स्पष्ट किया है कि अब हिंदी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रशासन सख्त, जांच जारी
मामले की जांच लगातार जारी है और पेपर लीक से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस फैसले से हजारों छात्रों पर सीधा असर पड़ा है, वहीं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।




