Latest News
स्वास्थ्य मितानिन एवं मितानिन प्रशिक्षकों की लंबित राशि कों लेकर मांग सौंपा

विकास खण्ड धरमजयगढ़ में 505 मितानिन 28 मितानिन प्रशिक्षक २ ब्लाइसमन्वयक 2 स्वस्थ पंचायत समन्वयक 1 हेल्प डेस्क फेमिली टेटर कार्यरत हैं। वही मितानिन व मितानिन प्रशिक्षक को सितम्बर से नवंबर 2025 तक मितानिन का प्रोडसाहन राशि और प्रशिक्षकों का क्षतिपूर्ति की राशि लंबित है। जिसके कारण कार्य करने में आर्थिक समस्या के कारण परिवार का पालन पोषण करने में बहुत समस्या हो रहा है। वर्तमान समय में महंगाई और दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाले वस्तुओं के आभाव में कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही है जो बिना वेतन के और ज्यादा समस्या बढ़ते जा रहा है। वही कार्यकर्ताओं के पास दूसरा कोई आय का स्त्रोत नहीं होने के कारण उनकी जीविका इस रोजगार पर निर्भर है जिस कारण वेतन उनके जीवनयापन के लिए बहुत जरुरी हो गया है।




