Latest News
Trending

चंद घंटों में नायब तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय कों मिला लैलूंगा का प्रभार, कार्य के प्रति ईमानदारी का मिला फल

1001374115

धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत कापू तहसील के तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय (नायब तहसीलदार) कों रायगढ़ जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा की जिम्मेदारी सौपी गई थी वही धरमजयगढ़ में उनके कार्यों कों देखते हुए तबादलें के चंद घंटों में ही जिला कलेक्टर द्वारा लैलूंगा का नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ कर दिया गया हैं।

बता दें की नायब तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय इससे पहले धरमजयगढ़ के नायब तहसीलदार के कार्यभार कों संभाल रहें थे यहां उनके कार्यों और निर्णयो कों देखते हुए कापू तहसीलदार बनाया गया। जिसके बाद से अचानक खबर आई की उन्हें कापू तहसीलदार से जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा की जिम्मेदारी दी गई हैं अब उसके चंद घंटों में ही उन्हें लैलूंगा का नायब तहसीलदार का प्रभार सौंप दिया गया हैं।

नायब तहसीलदार उज्जवल पाण्डेय हमेशा से अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते हैं इसी का नतीजा हैं कि SIR कार्य में जिले में कापू तहसील ने बाजी मारी है। और ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने कों मिली।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!