Politics

बंगाल में बीजेपी ऐतिहासिक जीत की ओर, TMC को बड़ा झटका?

कोलकाता/नई दिल्ली, 4 मई 2026पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों और रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। चुनावी रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे 15 साल से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लग सकता है। और जो रुझान सामने आ रहें उसे देखकर 100% भाजपा की सरकार बनना दिखाई पड़ रही।

ऐतिहासिक जीत की ओर बीजेपी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीजेपी बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वोटों की गिनती के दौरान पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचती दिख रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलता है, तो यह राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होगा।

Tmc को कड़ी टक्कर, ममता का दावा जारी

हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी भी जीत का दावा किया है और अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया है कि अंतिम परिणाम उनके पक्ष में आ सकता है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता भी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल बेहद गर्म हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी की आक्रामक रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर फोकस ने बंगाल में उसकी स्थिति मजबूत की है। खासकर केंद्रीय नेतृत्व और चुनावी मैनेजमेंट ने पार्टी को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

अभी अंतिम नतीजों का इंतजार

फिलहाल ये रुझान हैं और अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। लेकिन इतना साफ है कि बंगाल की राजनीति इस बार बड़ा मोड़ ले रही है और सत्ता परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button