धरमजयगढ़ में भारतमाला परियोजना का कार्य जोरो पर, भारतमाला परियोजना से क्षेत्र का होगा विकास

धरमजयगढ़ क्षेत्र में भारतमाला परियोजना का कार्य जोरो से चल रहा है, कुछ ही सालों में निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण हो जाएगा। जबसे भारतमाला का कार्य शुरू हुआ है तबसे दिन हो या रात दिलीप बिल्डिंकान लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी मेहनत कर रहे हैं। वही क्षेत्र के विकास में भी भारतमाला परियोजना महत्वपूर्ण योगदान देगा। क्युकी सड़कों का विकास से ही क्षेत्र के विकास की तुलना की जाती है। वर्तमान में धरमजयगढ़ से अन्य जगहों पर जाने वाले कई सडक मौजूद है जो जंगल झाडी से होकर गुजरते हैं और इनकी लम्बाई भी बहुत अधिक हैं जिस कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान में आने जाने के लिए काफी लम्बा समय खर्च करना पड़ता है। वही अगर भारत माला सडक का निर्माण पूर्ण हो जाए तब इसके कारण दो शहरों के बीच की दुरी एकदम कम हो जाएगी जिससे लोगों का कीमती समय बचेगा और साथ ही ट्रांसपोर्टिंग में भी राहत मिलेगी जिससे क्षेत्रीय स्तर पर भी लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी क्युकी ज़ब ट्रांसपोर्ट का खर्चा बचेगा तब समानो के क़ीमतो में कमी देखने को मिलेगी।