Latest News
जिला सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा, बैठक में कड़े निर्देश….

धरमजयगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जनपद पंचायत कार्यालय में आज जिला सीईओ द्वारा महत्वपूर्ण बैठक लिया गया है। जिला सीईओ द्वारा अचानक धरमजयगढ़ का दौरा करना कई सारे सवालों कों जन्म दें रहा है। मिल रही जानकारी कर अनुसार बैठक हाल में जिला सीईओ द्वारा लगातार धरमजयगढ़ में हो रही शिकायतों पर चर्चा की गई है। वही शासन की सभी योजनाओं की समीक्षा की गई साथ ही आवास के मामले पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई वही जिला सीईओ ने कहा की प्रधानमंत्री आवास सम्बंधित मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरती जाए।




