Latest News

स्कूल बंद कर गायब शिक्षक,जनपद उपाध्यक्ष शिशु-शशि ने स्कूल का किया निरक्षण, नोटिस जारी

धरमजयगढ़ में स्कूलों की बदहाली का खामियाजा स्कूली बच्चें भुगत रहें है कई जगहों पर स्कूल तो जर्जर हो चुका है वही कई जगह शिक्षा का स्तर कुछ शिक्षकों की लापरवाही के कारण गिर रहा है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ ना हो और उनके शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए इसके लिए जनपद उपाध्यक्ष शिशु-शशि द्वारा सराहनीय पहल किया गया है जिसमें उपाध्यक्ष स्कूलो का भ्रमण कर शिक्षा व्यवस्था पर नज़र बनाए हुए है इसी बीच उपाध्यक्ष जनपद पंचायत के भ्रमण के दौरान मध्यान्ह पश्चात प्राथ. शाला फिटिंगपारा बंद पायी गयी जिससे उनके द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। जिसकी शिकायत उपाध्यक्ष द्वारा तत्काल शिक्षा अधिकारी कों दी गई वही मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया गया

जिसमें लिखा गया है कि आपका कृत्य आपकी कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है। उक्त संबंध में पत्र प्राप्ति के 03 दिवस के भीतर शाला समय के पश्चात कार्यालयीन दिवस में अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। आपका जवाब संतोषप्रद एवं समयावधि में प्राप्त नहीं होंने की स्थिति में आपका माह दिसम्बर 2025 का वेतन लंवित रखते हुए आपके विरूध्द अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को प्रेषित किया जावेगा जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!