Sarkari Khabar
नगर निगम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा समझौता- कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

नगर निगम अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने निर्माणधीन कार्यों एवं स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।




