धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, पीपरमार से बस स्टैंड तक युद्ध स्तर पर काम शुरू

सालों पुरानी सड़क मरम्मत की मांग पर शुरू हुआ काम, नगर पंचायत नहीं बल्कि PWD विभाग करा रहा सड़क निर्माण। धरमजयगढ़ में पीपरमार से बस स्टैंड के बीच लंबे समय से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही थी। सड़क की खराब स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की सालों पुरानी मांग के बीच अब इस सड़क के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। पीपरमार से बस स्टैंड के बीच सड़क निर्माण का काम इन दिनों युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से जर्जर सड़क से गुजरने वाले लोगों को अब बेहतर सड़क मिलने की आस है।

नगर पंचायत नहीं, PWD विभाग करा रहा निर्माण

1003732236

इस सड़क निर्माण को लेकर एक अहम बात यह है कि इसका काम नगर पंचायत द्वारा नहीं, बल्कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जा रहा है। बता दें लगभग 6 करोड़ रूपये की लागत से यह सड़क का निर्माण नगर पंचायत द्वारा करवाया जाएगा जिसका कार्य कुछ महीनों में प्रारम्भ होगा। उससे पहले pwd द्वारा कार्यक्रम को देखते अपनी जिम्मेदारी उठाते हुए सडक निर्माण कर दिया गया है। ताकी कल के दिन हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिले। कार्य की गुड़वात्ता विभाग के इंजीनियर गौरव शर्मा द्वारा जांच किया जा रहा है।

1003732241

धरमजयगढ़ में कार्यक्रम के दिन किसकी गाड़ी कहां लगेगी? जाम से बचना है तो देखे नक्शा, 8 से अधिक जगहों पर होगी पार्किंग व्यवस्था

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button