नेताओं की खातिरदारी में कोई कमी नहीं, लेकिन भगवान बिरसा मुंडा चौक पर मूर्ति तो दूर…सफाई तक नहीं! महेंद्र सिदार ने कही बड़ी बात…

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्वागत, व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल को सजाने में जिम्मेदार जुटे हुए हैं। लेकिन विडंबना देखिए कि जिस महान आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर यह पूरा आयोजन होने जा रहा है, उन्हीं के चौक और प्रतिमा की ओर किसी का ध्यान जाता नजर नहीं आ रहा है। की वहा अबतक एक मूर्ति भी स्थापित नहीं की जा सकी है। ना वहा साफ सफाई की गई है। कैसे दुकानों के फ्लेक्स वहा मौजूद है जिसे अबतक हटाया नहीं गया?
भगवान बिरसा मुंडा चौक पर न साफ-सफाई की सुध, न सम्मान की तैयारी

धरमजयगढ़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक की मौजूदा स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। 10 नवम्बर की शाम की तस्वीर सामने है। एक ओर बड़े नेताओं के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर आदिवासी समाज के गौरव और संघर्ष के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और चौक उपेक्षा की तस्वीर पेश कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या गौरव दिवस केवल मंच, भाषण और नेताओं के स्वागत तक ही सीमित रह जाएगा? बड़े-बड़े नेता धरमजयगढ़ पहुंच रहे हैं, लेकिन चौक और प्रतिमा ही साफ-सफाई तथा उचित रखरखाव का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि कार्यक्रम से पहले जिम्मेदारों की नजर इस ओर पड़ती है या फिर गौरव दिवस का आयोजन भाषणों और स्वागत तक ही सिमटकर रह जाता है।
15 नवम्बर के कार्यक्रम को लेकर आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिदार ने कहा की मेरे द्वारा अबतक कई बार मूर्ति स्थापित करने की मांग की मांग की गई है। लाखों – करोड़ों रूपये कार्यक्रम के लिए खर्च किए जा रहें तो उसमें से कुछ रूपये भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित और चौक की सौंदर्यीकरण में कार्यक्रम से पहले खर्च किया जाना चाइए
धरमजयगढ़ में आधी रात रेत का खेल! सैकड़ों ट्रैक्टरों से परिवहन, पहले जब्त हुआ लोडर फिर नदी में खनन की सूचना




