धरमजयगढ़ में आधी रात रेत का खेल! सैकड़ों ट्रैक्टरों से परिवहन, पहले जब्त हुआ लोडर फिर नदी में खनन की सूचना

धरमजयगढ़ से दुलियामुड़ा के बीच आधी रात को बड़े पैमाने पर रेत परिवहन किया गया है मामला बीते रात का है ज़ब धरमजयगढ़ के नीचेपारा से रेत लेकर सैकड़ों ट्रैक्टर दुलियामुड़ा के पास रेलवे लाइन के पास डंप किया जा रहा था। रात के अंधेरे में 9-3 बजे सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा है। आखिर इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से रेत कहां से निकाली जा रही है और किसकी अनुमति से इसका परिवहन हो रहा है, यह जांच का विषय है। जानकारी यह भी सामने आई की जिस लोडर की जप्ती हो गई थी वह छूटने के बाद फिरसे नदी मे उतर चूका है।
जिस लोडर की हुई थी जब्ती, उसी के फिर रेत खनन में इस्तेमाल होने की सूचना

मामले को और गंभीर बनाने वाली जानकारी यह है कि जिस लोडर की पूर्व में जब्ती की कार्रवाई हुई थी, उसी लोडर के नीचेपारा स्थित मांड नदी में आधी रात को रेत खनन में इस्तेमाल होने की सूचना मिल रही है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, रात के समय नदी में लोडर के जरिए रेत निकालकर ट्रैक्टरों में लोड की जा रही थी। यदि यह जानकारी सही है तो पूर्व में हुई जब्ती की कार्रवाई के बाद भी खनन गतिविधियां जारी रहने का सवाल खड़ा होता है।
ट्रैक्टर चालक ने बताया- लोडर कर रहा था रेत लोड, खनिज विभाग की निगरानी पर सवाल

इस पूरे मामले में एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि मांड नदी में लोडर के माध्यम से रेत निकालकर ट्रैक्टरों में लोड की जा रही थी। चालक के इस बयान के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठती है। सवाल यह है कि आधी रात को इतनी बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का परिवहन किसकी जानकारी में हो रहा है? जिस लोडर की जब्ती पहले हो चुकी है, उसके दोबारा इस्तेमाल की सूचना पर खनिज विभाग क्या कार्रवाई करेगा? अब देखना होगा कि संबंधित विभाग मौके पर जांच कर खनन और परिवहन की वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं।
धरमजयगढ़ में अधिवक्ताओं की एक दिवसीय हड़ताल, एडीजे कोर्ट और अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक संचालन की मांग को लेकर जताया विरोध




