धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में अधिवक्ताओं की एक दिवसीय हड़ताल, एडीजे कोर्ट और अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक संचालन की मांग को लेकर जताया विरोध

धरमजयगढ़ से जानकारी सामने आई है कि आज अधिवक्ता संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग धरमजयगढ़ में एडीजे (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) न्यायालय का लिंक कोर्ट संचालन शुरू कराने की है। अधिवक्ताओं का मानना है कि क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलनी चाहिए।

अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय के लिंक संचालन की भी उठी मांग

1003700438

अधिवक्ता संघ द्वारा अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय का लिंक कोर्ट संचालन शुरू कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। इसके माध्यम से क्षेत्र के पक्षकारों को राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों की सुनवाई के लिए होने वाली अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने की उम्मीद है। अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ता संघ ने आज एक दिन की सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया है। इस हड़ताल के जरिए अधिवक्ता अपनी मांगों की ओर शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। अब देखना होगा कि अधिवक्ताओं की इस मांग पर जिम्मेदार अधिकारी और शासन स्तर पर क्या पहल की जाती है तथा धरमजयगढ़ क्षेत्र को इन न्यायालयों के लिंक संचालन की सुविधा कब तक मिल पाती है।

धरमजयगढ़ में कोयला खदान प्रभावितों को बड़ी राहत की उम्मीद! मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जगी उम्मीद

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button