Latest News

धर्मजयगढ़ में गूंजेगा लोकतंत्र बचाओ का नारा! संयोगिता सिंह जूदेव खोलेंगी मोर्चा, 2 नवंबर को मंगल भवन में होगा बड़ा आयोजन!

धर्मजयगढ़ में बड़ा आयोजन, 2 नवंबर को जुटेंगे लोग!

धर्मजयगढ़ में 2 नवंबर को लोकतंत्र और अराजकता के मुद्दे पर बड़ा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच के बैनर तले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे नीचेपारा स्थित मंगल भवन में होगा।

संयोगिता सिंह जूदेव होंगी मुख्य वक्ता, सांसद भी रहेंगे मौजूद!

1000815345

इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगी। वहीं रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान करेंगे। ऐसे में धर्मजयगढ़ के इस आयोजन पर लोगों की नजरें टिकी रहेंगी।

आखिर क्या होगा अभियान का संदेश? आम नागरिकों से खास अपील!

आयोजकों के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अराजकता के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। विधानसभा प्रभारी श्री महेश चैनानी ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

अब देखना होगा कि 2 नवंबर को धर्मजयगढ़ में आयोजित इस जनजागरण अभियान को लोगों का कितना समर्थन मिलता है

इलाज करने बैठे थे डॉक्टर साहब, लेकिन डिग्री दिखाने की बारी आई तो हाथ खाली! प्रशासन का एक्शन

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button