गणेश उत्सव पर हाथीगड़ा में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

धरमजयगढ़ क्षेत्र के बायसी कॉलोनी के आश्रित ग्राम हाथीगड़ा में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्सव के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सुकेश सहित स्थानीय लोगों का रहा सहयोग

भंडारा कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय निवासी सुकेश गौतम अंबिकापुर वाले एवं अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। आयोजनकर्ताओं ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। गणेश उत्सव को लेकर हाथीगड़ा में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भंडारा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। स्थानीय लोगों ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।
BS Ispat कंपनी के जनसुनवाई पर रोक लगाने कलेक्टर को ज्ञापन..क्या जनसुनवाई पर लगेगा विराम ..?




