धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में 7 मरीजों का सफल हाइड्रोसिल ऑपरेशन, स्थानीय स्तर पर मिला बेहतर उपचार

धरमजयगढ़। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में हाइड्रोसिल से पीड़ित मरीजों के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 सितंबर को अस्पताल में हाइड्रोसिल के 7 सफल ऑपरेशन किए गए। स्थानीय स्तर पर शल्य चिकित्सा की सुविधा मिलने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख करने की आवश्यकता कम होगी।

1000750167

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 7 मरीजों का सफल ऑपरेशन
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया से संबंधित हाइड्रोसिल से पीड़ित मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में शल्य चिकित्सा की व्यवस्था की गई। 19 सितंबर को कुल 7 मरीजों के हाइड्रोसिल के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। ऑपरेशन सर्जन डॉ. V.S. Rathiya द्वारा किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीजों की स्थिति सामान्य बताई गई।

BMO डॉ. गजानन्द राठिया की पहल से स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा
सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में यह सुविधा उपलब्ध कराने में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजानन्द राठिया, बीपीएम श्री आनंद मीरी एवं ब्लॉक मलेरिया सुपरवाइजर श्री अजय कुमार महिलांगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हाइड्रोसिल के मरीजों को अब उपचार के लिए बड़े शहरों या दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में जांच, उपचार और शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

फाइलेरिया के लक्षण दिखें तो समय पर कराएं जांच, मच्छर नियंत्रण पर भी जोरस्वास्थ्य विभाग के अनुसार फाइलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी है, जो लंबे समय तक रहने पर हाथ-पैर या जननांगों में सूजन जैसी समस्या पैदा कर सकती है। पुरुषों में फाइलेरिया के कारण हाइड्रोसिल की समस्या भी हो सकती है। लंबे समय से सूजन, भारीपन या हाइड्रोसिल की शिकायत होने पर मरीजों को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराना चाहिए। विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नियमित दवा सेवन, मच्छर नियंत्रण, बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के साथ आमजन की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है।सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में 7 सफल ऑपरेशन किए जाने से क्षेत्र में फाइलेरिया से संबंधित हाइड्रोसिल मरीजों के उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और मरीजों के सफल उपचार में सहयोग प्रदान किया।

धरमजयगढ़ में भारतमाला प्रभावित परिवारों के साथ अन्याय..?, 28 परिवारों नें सौंपा ज्ञापन 

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button