Latest News

धरमजयगढ़ के पेट्रोल पंप परिसर में धू-धू कर जली बाइक, शॉर्ट सर्किट से लगी आग या तकनीकी खराबी?

पेट्रोल पंप पर अचानक आग की लपटों में घिरी बाइक, मचा गया हड़कंप।


धरमजयगढ़ नगर स्थित राजीव गाँधी चौक के पास पेट्रोल पंप में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नीचेपारा निवासी बजाज आरएस-200 मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वाहन में हवा भरवाने के दौरान अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में बाइक आग की लपटों से घिर गई। पेट्रोल पंप परिसर में यह घटना होते ही लोगों में दहशत फैल गई।

कर्मचारियों की सूझबूझ और बहादुरी से टला बड़ा हादसा

1000604002

पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की घटना किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। आग लगते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बिना घबराए तत्काल फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को बाइक तक ही सीमित रखा और उसे पेट्रोल पंप के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक दिया। उनकी तत्परता के चलते एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

नगर में दिनभर चर्चा का विषय बनी घटना, लोगों ने की सराहना

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और काफी देर तक घटनास्थल पर भीड़ लगी रही। स्थानीय नागरिकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सजगता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। वहीं इस घटना ने वाहन चालकों को अपने वाहनों की नियमित सर्विसिंग और विद्युत प्रणाली की जांच कराने की आवश्यकता का भी संदेश दिया है।

धरमजयगढ़ में 108 वाहन का चालक का मरीज के जान से खिलवाड़, अस्पताल में खड़ी थी गाड़ी फिर भी नहीं मिली सुविधा..

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button