धरमजयगढ़ में स्कूली छात्राओं के सामने युवक का ‘बेशर्म डांस’! छात्राएं देखती रहीं, पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग…
धरमजयगढ़। शासकीय कन्या स्कूल और स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं के सामने एक युवक द्वारा कथित तौर पर अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा और पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्कूल की छुट्टी के दौरान छात्राओं की मौजूदगी में इस तरह की हरकत ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर के आसपास छात्राओं की आवाजाही के बीच युवक खुलेआम अश्लील डांस करता नजर आया। जिस समय छात्राएं वहां मौजूद थीं, उस दौरान सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का अशोभनीय प्रदर्शन आखिर किसकी शह पर किया जा रहा था, यह बड़ा सवाल है। जानकारी यह भी सामने हैं की पुलिस द्वारा इसे थाना बुलाया गया था पर इस कृत्य को लेकर आगे क्या हुआ अबतक पता नहीं चल सका।
छात्राओं के सामने अश्लीलता, जिम्मेदार कौन?

स्कूल जैसी संवेदनशील जगह के आसपास छात्राओं के सामने अश्लील हरकतें होना बेहद गंभीर विषय है। स्कूल की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्राएं बाहर निकलती हैं। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की हरकतें करना न केवल शर्मनाक है, बल्कि छात्राओं के लिए असहज और असुरक्षित माहौल भी पैदा करता है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि स्कूल के आसपास पुलिस की निगरानी और पेट्रोलिंग प्रभावी है तो युवक को इस तरह की हरकत करने की हिम्मत कैसे मिली? पुलिस कड़ी कार्यवाही करें ताकी अब आगे ऐसा कृत्य ना हो ?
पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग
मामले को लेकर अब पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही हैं। लोगों का कहना है कि छात्राओं के सामने अश्लील प्रदर्शन जैसे मामले को महज छोटी घटना मानकर छोड़ने के बजाय इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। यदि वीडियो उपलब्ध है तो उसकी जांच कर युवक की पहचान और पूरी घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जाना चाहिए। अभिभावकों की मांग है कि स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और छात्राओं को परेशान करने या अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सबसे बड़ा सवाल यही है—जब स्कूल के सामने छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान का मामला हो, तो जिम्मेदारी तय करने में इतनी ढिलाई क्यों?
प्रभावित क्षेत्र में खरीदी-बिक्री पर 2016 में लगा था बैन, फिर भी जारी रही जमीन की रजिस्ट्री! रविंद्र राय ने खोली पूरी पोल




