धरमजयगढ़ कॉलोनी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवक घायल, टक्कर से गाय की मौके पर मौत

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 9 बजे ढंागरनाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए, जबकि सड़क पर मौजूद गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा जिस गाय की टक्कर से मौक़े पर मौत हो गई हैं वह गर्भवती हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि डॉ द्वारा किया जाना बाकी हैं।
बताया जा रहा है कि बाइक में दो युवक सवार थे और मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। किसी कारणवश बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। बाइक इतनी तेज रफ़्तार थी की इसी दौरान बाइक की चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों युवकों को भी चोटें आई हैं।
रात के समय हुआ हादसा, मौके पर मची अफरा-तफरी
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देर रात हुए इस हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के सही कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बाइक बिना नंबर प्लेट के होने के कारण घटना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, ढंगरनाला के पास रात के समय सड़क पर आवागमन के दौरान सावधानी बेहद जरूरी है। फिलहाल हादसे में घायल दोनों युवकों की स्थिति और घटना के विस्तृत कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।
धमकी का आरोप लगते ही SECL के खिलाफ और भड़का आक्रोश, अब लड़ाई होगी खुलकर!




