Latest News

1.5-2 करोड़ लोंग बने क्रॉकोच, आखिर क्या है इसका का मकसद…!

भारत में इन दिनों सोशल मीडिया पर “कॉक्रोच जनता पार्टी” (Cockroach Janta Party – CJP) अचानक चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। लाखों युवा खुद को “कॉक्रोच” बताकर इस डिजिटल आंदोलन से जुड़ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ ही दिनों में इसके सोशल मीडिया फॉलोअर्स और समर्थकों की संख्या 1.5 से 2 करोड़ों तक पहुंच गई हैं ।

आखिर क्यों बने लाखों लोग “कॉक्रोच”?

इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉक्रोच” से किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद युवाओं में भारी नाराजगी फैल गई। युवाओं ने इस शब्द को अपमान की जगह विरोध के प्रतीक में बदल दिया। सोशल मीडिया पर “#MainBhiCockroach” ट्रेंड करने लगा और देखते ही देखते यह एक मीम, आंदोलन और डिजिटल राजनीतिक अभियान का रूप ले बैठा।

1002557738

क्या है “कॉक्रोच जनता पार्टी” का मकसद?

कॉक्रोच जनता पार्टी खुद को एक “Gen Z राजनीतिक आंदोलन” बताती है। इसका दावा है कि यह उन युवाओं की आवाज है जिन्हें सिस्टम ने नजरअंदाज किया। इसके प्रमुख मकसद बताए जा रहे हैं: बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना,प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग,युवाओं के लिए रोजगार नीति,भ्रष्टाचार और सिस्टम पर व्यंग्य, डिजिटल माध्यम से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना

क्या यह सिर्फ मजाक है या भविष्य की राजनीति?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ मजाक नहीं बल्कि युवाओं के गुस्से का डिजिटल विस्फोट है। सोशल मीडिया आधारित राजनीति भारत में तेजी से असर दिखा रही है और CJP उसी का नया उदाहरण बनकर सामने आई है। हालांकि अभी तक यह कोई आधिकारिक पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं माना गया है, लेकिन इसकी लोकप्रियता ने पारंपरिक राजनीति को चौंका दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसके संस्थापक अभिजीत दीपके पहले राजनीतिक सोशल मीडिया कैंपेन से जुड़े रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके अकाउंट्स को लेकर विवाद भी सामने आए हैं। कहीं अकाउंट बैन होने की खबरें आईं तो कहीं इसे “डिजिटल क्रांति” बताया गया। कुल मिलाकर, “कॉक्रोच जनता पार्टी” आज के युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और इंटरनेट पॉलिटिक्स का नया चेहरा बनती दिखाई दे रही है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button