खबर का असर:-धरमजयगढ़ में पंडो जनजाति पर बिजली बिल का बोझ, खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन….

धरमजयगढ़ के पुटुकच्छर के धौराभाटा के कई पंडो जाति के परिवार निवास करते है जिनका अचानक बिजली बिल हजारों रुपये का थमा दिया गया जिसका समाचार ग्रामीण न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। अब समाचार प्रकाशन के 1 दिन पश्चात ही खबर का असर देखने को मिला हैं जिसकी जानकारी गांव के ही पीड़ित द्वारा दी गई हैं। बता दें की विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो समुदाय के परिवारों को अचानक 11 हजार से 17 हजार रुपये तक के बिजली बिल मिलने से हड़कंप मच गया था । जंगल और पहाड़ों पर निर्भर इन गरीब परिवारों के लिए इतनी बड़ी राशि चुकाना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने एसडीएम धरमजयगढ़ को आवेदन सौंपते हुए मामले की जांच और राहत की मांग की है, साथ ही राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी ।
बिल नहीं आने के बाद एकमुश्त भारी राशि, ग्रामीणों में भय और आक्रोश
ग्रामीणों के अनुसार पहले वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते थे, लेकिन कुछ समय से बिल आना बंद हो गया था। इसके बाद अचानक वर्ष 2026 में एकमुश्त भारी भरकम बिल जारी कर दिया गया। आधा दर्जन से अधिक परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं और आशंका जताई जा रही है कि अन्य लोगों को भी इसी तरह के बिल मिल सकते हैं। सीमित आय और दैनिक मजदूरी पर निर्भर इन परिवारों के लिए यह स्थिति गंभीर संकट बन गई है।
खबर का असर- गांव पहुंचा बिजली विभाग, राहत का दिया आश्वासन
मामला सामने आने और खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। विभागीय टीम गांव पहुंचकर जांच में जुट गई और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बिलों की जांच कर त्रुटि होने पर सुधार किया जाएगा तथा पात्र परिवारों को राहत दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि उन्हें इस भारी भरकम बिजली बिल से जल्द राहत मिलेगी।वही जानकारी मिल रहा की जिसका 18 हजार का बिल हैं उसे 5000 करीब भुगतान करना पड़ेगा ऐसा ही मापदंड वहा सभी पंडो जाति के पीड़ितों के लिए किया जा रहा हैं।
धरमजयगढ़ में पंडो जनजाति के परिवारों में भय का माहौल, कहा से चुकाएंगे हजारों रुपये, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार….




