धरमजयगढ़ का न्यूज़

SDM कार्यालय में महीनों से भटक रहा हितग्राही! एक कर्मचारी भेजता हैं दूसरे के पास, गजब का खेल, आखिर फाइलें क्यों अटक रही….

धरमजयगढ़ के अनुविभागीय कार्यालय (SDM कार्यालय) में अपने कार्यों के लिए पहुंच रहे कई हितग्राहियों को महीनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आरोप है कि एक कर्मचारी दूसरे कर्मचारी के पास भेज देता है, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा, एक हितग्राही नें आरोप लगाया हैं कि महीनों से उसका कार्य अटका पड़ा हैं करीब 10 दिन पहले वह कर्मचारी से मिल अपना फाइल खोजवाया पर आज दिनांक तक कर्मचारी उस फाइल को sdm के सामने नहीं रख सका और आज वह कहने लगा की मैडम कार्य करवाएगी जबकी उस मैडम को कही दूसरे ऑफिस में भेज दिया गया हैं। यही कारण हैं इससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और समय व आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

फाइलें अधिकारी तक पहुंच रही हैं या बीच में ही अटक रही हैं?

कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि संबंधित फाइलें समय पर SDM तक पहुंच रही हैं या नहीं, अथवा किसी अन्य कारण से मामलों में अनावश्यक देरी हो रही है। यदि फाइलें लंबित हैं तो उनकी समीक्षा कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्टर कार्यालय का रुख करेंगे लोग

यदि अनुविभागीय कार्यालय में ही लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तो हितग्राही मजबूर होकर कलेक्टर कार्यालय का रुख करने पर विवश होंगे। लोगों की मांग है कि प्रशासन कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करे और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

मौत से आमना-सामना का देखे वीडियो..,1 ट्रैक्टर ईट और अहिराज (बैंडेड करैत) सांप, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक रेस्क्यू…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button