Sarkari Khabar

खड़गांव,जमारगी-डी,कापू व छाल धान मंडी के प्रबंधक कों कलेक्टर ने किया निलंबित, क्षेत्र के किसान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का धन्यवाद कर रहें

विकासखंड धरमजयगढ़ के कई धान खरीदी केंद्र ऐसे हैं जिनमे किसानों को ठागा जा रहा है जब से रायगढ़ कलेक्टर का प्रभाव मयंक चतुर्वेदी ने संभाला है तब से उनके कड़े फैसलें जनता में खुशी का माहौल और कर्मचारियों में ड़र का माहौल पैदा कर दिया हैं। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ विकासखंड के 4 धान मंडी केंद्रों पर कलेक्टर रायगढ़ ने जबरदस्त कार्यवाही की हैं जिसे सुन किसान मानों त्यौहार मना रहें हैं और किसान यह भी कह रहे हैं कि यह ऐसा कलेक्टर है जो किसानों की समस्या को देखते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं जो कार्य अब तक कोई नहीं कर पा रहा था वह कार्य मयंक चतुर्वेदी कर रहे हैं। बता दें की उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण एवं जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन से दोषी समिति प्रबंधकों एवं सहायकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही, उदासीनता और नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर मामले भी सामने आए।

(1.) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जमरगीडी (पं.क्र. 1553) के सहायक समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी दीनबंधु पटेल द्वारा बार-बार शासन निर्देशों की अवहेलना करते हुए मनमाने ढंग से धान खरीदी की जा रही थी। कारण बताओ सूचना पत्र का संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत न किए जाने पर उनका वित्तीय प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया।

(2.) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कापू (पं.क्र. 48) के सहायक समिति प्रबंधक श्याम नारायण दुबे द्वारा भी शासन निर्देशों की अनदेखी कर धान खरीदी में लापरवाही बरती गई। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उनका भी वित्तीय प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया।

(3.) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित छाल (पं.क्र. 615) के सहायक समिति प्रबंधक ठंडाराम बेहरा तथा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोड़ासिया (पं.क्र. 833) के समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी प्रहलाद बेहरा द्वारा गंभीर लापरवाही बरते जाने और कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत न करने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

(4.) आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खड़गांव (पं.क्र. 180) में धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी के विरुद्ध गाली-गलौच एवं धमकी देने की शिकायत जांच में सही पाई गई। साथ ही सहायक समिति प्रबंधक कृपाराम राठिया द्वारा भी धान खरीदी में गंभीर लापरवाही सामने आई।जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!