धरमजयगढ़ में आज टूट सकता है भीड़ का रिकॉर्ड! दिन में ही हजारों पहुंचे, शाम के लिए समिति और पुलिस तैयार…

धरमजयगढ़। विजयदशमी के अवसर पर आज 21 अक्टूबर को धरमजयगढ़ में भव्य रावण दहन एवं आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिन में ही हजारों की संख्या में लोग धरमजयगढ़ पहुंच चुके हैं, जबकि शाम होते-होते भीड़ लाखों की संख्या हो जाती है । कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य जुट गए है। बताया जाता है पूरे छत्तीसगढ़ में गिनती के जगहों पर इतने बड़े रूप में मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें धरमजयगढ़ भी 1 शामिल है।

*रावण दहन को लेकर पुलिस की तैयारी, भीड़ में अनुशासन बनाए रखना बड़ी चुनौती*
धरमजयगढ़। विजयदशमी के रावण दहन और आनंद मेले में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। शाम के समय बड़ी संख्या में लोगों के धरमजयगढ़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान भीड़ में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती और निगरानी की तैयारी की गई है। आयोजन समिति के सदस्य भी पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
*नेटवर्क प्रभावित होने की आशंका; समिति ने बच्चों को लेकर किया अलर्ट*
भीड़ बढ़ने के साथ मोबाइल नेटवर्क पर भी दबाव बढ़ता है। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान नेटवर्क प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है। आयोजन समिति ने लोगों से पहले से जरूरी सावधानी बरतने और अपने परिवार के सदस्यों के साथ संपर्क बनाए रखने की अपील की है। भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने अभिभावकों से अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मेले और रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भीड़ में छोटे बच्चे अपने परिवार से बिछड़ सकते हैं। इसलिए माता-पिता बच्चों को अपने साथ रखें और उन्हें भीड़ में अकेला न छोड़ें।

समिति का कहना है कि विजयदशमी का पर्व सभी के लिए खुशी और उत्साह का अवसर है। ऐसे में दर्शकों के सहयोग से ही शांतिपूर्वक मेले का आयोजन हो सकेगा।
धरमजयगढ़ मीना बाजार में अंदर बाइक लेकर घुसे 3 युवक! प्रबंधन चुपचाप देखता रहा…लड़कियों और बच्चों को यहां सावधानी बर्तने की जरूरत….




