धरमजयगढ़ को बड़ा झटका!अब भ्रष्टाचारियों की मुश्किलें बढ़ाएंगे सिद्धांत तिवारी…

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पुलिस विभाग के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। जारी सूची में धरमजयगढ़ (जिला रायगढ़) के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिद्धांत तिवारी (डीडी-2019) का नाम भी शामिल है। शासन ने उन्हें राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है।
धरमजयगढ़ में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

SDOP सिद्धांत तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान धरमजयगढ़ क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की जांच और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही में चर्चित डबल मर्डर सहित कई गंभीर मामलों के खुलासे में उनकी सक्रिय भूमिका रही। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली चर्चा में रही।
ACB में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

अब सिद्धांत तिवारी रायपुर स्थित राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में अपनी सेवाएं देंगे। यह विभाग आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करता है। उनके स्थानांतरण को पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

मौत से आमना-सामना का देखे वीडियो..,1 ट्रैक्टर ईट और अहिराज (बैंडेड करैत) सांप, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक रेस्क्यू…




