धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ कॉलोनी का जर्जर पुल बना ‘टाइम बम’,कुछ साल में ही जवाब दे गया ढाँगरनाला पुल..निर्माण में लापरवाही या भ्रष्टाचार?

धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित ढाँगरनाला पुल की हालत लगातार खराब होती नजर आ रही है। कुछ वर्ष पहले बने इस पुल पर अब कई जगह दरारें दिखाई दे रहा हैं इसके छड़ तक दिखने लगे हैं मानों यह दशकों पुराना पुल हो, जानकारी के अनुसार pwd के अंतर्गत आने वाले सडक के इस हिस्से का पुल का निर्माण कार्य बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया हैं जिससे इसकी मजबूती पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के एक हिस्से को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो वह धीरे-धीरे धंस रहा हो। यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच और मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

1003045340

दरारों से लीकेज और अंदरूनी नुकसान की आशंका

पुल पर दिखाई दे रही दरारें केवल सतही नहीं लग रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं दरारों के कारण पानी का रिसाव (लीकेज) हो रहा होगा, जिससे पुल की अंदरूनी संरचना और कमजोर हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के नीचे जाकर विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण कराया जाए, तभी इसकी वास्तविक स्थिति सामने आएगी। यदि अंदरूनी हिस्से में भी क्षति मिले तो तत्काल मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता पड़ सकती है।

1003035196

घटिया निर्माण पर उठे सवाल, प्रशासन से जांच की मांग

कम समय में पुल की ऐसी हालत देखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक निर्माण यदि कुछ ही वर्षों में जर्जर होने लगें, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पुल की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने तथा दुर्घटना से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। और अगर जांच में भ्रष्टाचार पाया जाता हैं तो सम्बंधित कंपनी को ब्लेकलिस्टेड किया जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह पुल कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

1003035198

धरमजयगढ़ SDM का आम सुचना का नोटिस चस्पा, SECL प्रभावित जमीनों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गांवों में चस्पा हुआ नोटिस; नए निर्माण पर रोक

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button