कोयला खदान

अदाणी की हेल्थ वैन पहुंची पुरुंगा, युवाओं ने कहा— “आज नहीं भाई!”, वापस हुई वैन…..

धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पुरुंगा कोल ब्लॉक प्रभावित क्षेत्र से जानकारी सामने आ रही हैं कि बुधवार को अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट का ग्रामीण युवाओं ने खुलकर विरोध किया। सोशल मीडिया पर सामने आ रही जानकारी के अनुसार, पुरुंगा के युवाओं के साथ कोकदार और समरसिंघा के युवाओं ने भी एकजुट होकर टीम का विरोध किया और गांव से वापस लौटने के लिए कहा। विरोध के दौरान युवाओं ने कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह एकजुट रहकर अपनी बात रखते रहेंगे।

1002984352

तेन्दूमुड़ी की घटना के बाद बढ़ा विरोध

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेन्दूमुड़ी गांव में अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी गई थीं, जहां 43 लोगों के लाभान्वित होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि बाद में गांव में इसका विरोध देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें पहले यह जानकारी नहीं दी गई थी कि स्वास्थ्य सेवा अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही है। इसी घटनाक्रम के बाद क्षेत्र के अन्य गांवों में भी विरोध की आवाज तेज होती दिखाई दे रही है।

1002990936

सोशल मीडिया पर चर्चा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

पुरुंगा में हुए विरोध की जानकारी गांव के सोशल मीडिया समूहों और स्थानीय चर्चाओं के माध्यम से सामने आई है। फिलहाल इस पूरे मामले पर अदाणी फाउंडेशन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि किसी पक्ष की ओर से प्रतिक्रिया या आधिकारिक जानकारी सामने आती है, तो उसके आधार पर समाचार को अपडेट किया जा सकता है।

पुरुंगा में अंबुजा सीमेंट की जनसुनवाई की तैयारी तेज, अगस्त-सितंबर में हो सकती है सुनवाई!

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button