Latest News

पार्षद देंगे नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सामने धरना, अनोखा तरीका अपनाकर धरने की चेतावनी

धरमजयगढ़ वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गगनदीप सिंह कोमल ने अपनी मांगों को लेकर धरने की चेतावनी दी है वही उनके धरने की रूपरेखा उनके आवेदन में लिखी गई है जिसे पढ़कर लोग आश्चर्यचकित हो गए हैं कि यह नगर पंचायत के सामने धरना देंगे या नगर पंचायत का मजाक बनाएंगे। धरने की रूपरेखा कुछ इस प्रकार है। कि विगत 02 साल पुर्व वार्ड क. 12 के बहुत से कार्य स्वीकृत होकर टेंडर भी हो गये थे। ठेकेदारों को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया था कुछ का भुमिपुजन भी तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उप अभियंता की उपस्थिति में कराया गया था परन्तु दुर्भावनावश शासन परिवर्तन बाद सभी कार्य अप्रारंभ की सूची में डाल दिये गये और आज दिनांक तक वह कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिससे जरूरी जनहीत के कार्य छूट गये हैं। वही पूर्व में कई बार मौखिक व पत्र के माध्यम से उक्त कार्य कराने के लिये अवगत कराया गया है परन्तु उक्त कार्य वार्डों में कराने के लिये किसी भी प्रकार की रूची नहीं दिख रहा है पूर्व में दिनांक 08.07.2025 पत्र क्रमांक 57 में भी आन्दोलन को लेकर ज्ञापन दिया गया था जिसके जवाब में दिनांक 21.07.2025 पत्र कमांक 919 न.प. 2025-26 में प्रतिलिपि देकर कुछ दिनों समय मांगा गया था एवं विश्वास दिलाया गया था कि कुछ दिनों में कार्य पूर्ण हो जावेगा परन्तु कार्य नहीं होने के कारण वार्ड पार्षद द्वारा आन्दोलन 01 जनवरी 2026 किया जाएगा।

वही पार्षद ने लिखा की यदि इस माह तक उक्त कार्यों को प्रारंभ कराने के लिये आवश्यक कदम नहीं उठाये जाने पर वह 01 जनवरी 2026 से अहिंसात्मक आंदोलन किया जायेगा जो इस प्रकार होगा, 01 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को गुलाब फूल भेंट किया जावेगा। 15 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को गेंदा फूल की माला पहनावी जावेगी। 01 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन कार्यालयीन समय पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कक्ष के सामने अहिंसात्मक धरने पर बैठेंगे। 16 फरवरी 2026 से मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय के सामने अमरन अंशन पर बैठेंगे।

वही पार्षद की मुख्य मांग हैं जिसमें दीपक अग्रवाल के घर के सामने से 300 मीटर सडक निर्माण कार्य,आनंद अग्रवाल के घर के बगल से सडक एवं नाली निर्माण कार्य, जगन्नाथ सोनी के घर के बगल से 100 मीटर सड़क निर्माण कार्य, मुक्तिधाम तटबंध निर्माण,उद्यान निर्माण।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!