Latest News

खलबोरा में बिरहोर परिवारों को छाता वितरण, जनसेवा का दिया संदेश

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम खलबोरा में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद परिवारों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना तथा जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाना रहा।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सहभागिता

1000599825

कार्यक्रम में शिशु शशि, अनिल सरकार, गोकुल यादव, जनपद पंचायत सीईओ मदनलाल साहू, ग्राम सचिव, रोजगार सचिव, सरपंच एवं पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अतिथियों ने बिरहोर परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिन को केवल औपचारिक रूप से नहीं बल्कि समाजहित के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। बिरहोर परिवारों को छाता वितरण कर यह संदेश दिया गया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button