खड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम, 47 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

खड़गांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़गांव में छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र 47 छात्र-छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत की सरपंच सैलेंद्री राठिया, कविता विश्वास जनपद सदस्य जयद्रथ राठिया, जनपद सदस्य रामानंद राठिया, पंचायत सचिव प्रमोद चंदेल सहित लक्ष्मण गोयल, प्रकाश नेताम, मुकेश राठिया, कवल राठिया एवं उपस्थित रहे।
साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में खुशी

साइकिल वितरण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी सुगम होगी।
शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ शासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और विद्यार्थियों के चेहरे पर साइकिल मिलने की खुशी साफ नजर आई।




