जमीन बचाओ, SECL को भगाओ: कोल ब्लॉक के विरोध में धर्मजयगढ़ में महा बैठक, आज काली पूजा मंच पर जुटेंगे ग्रामीण

धर्मजयगढ़। कोल ब्लॉक के विरोध और जमीन बचाने के मुद्दे को लेकर “जमीन बचाओ, SECL को भगाओ” अभियान के तहत आज धर्मजयगढ़ कॉलोनी में महा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक का स्थान काली पूजा मंच, धर्मजयगढ़ कॉलोनी तय किया गया है।
मौसम को देखते हुए बदला गया स्थान

पहले बैठक शाहपुर कॉलोनी में शाम 4 बजे आयोजित किए जाने की बात थी। लेकिन मौसम को देखते हुए बैठक का स्थान बदलकर धर्मजयगढ़ कॉलोनी के काली पूजा मंच में कर दिया गया है। पोस्टर के अनुसार बैठक आज 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे रखी गई है।
जमीन, जल-जंगल और भविष्य को लेकर जुटने की अपील
बैठक में कोल ब्लॉक से प्रभावित होने वाले जमीन, जल और जंगल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भूमि बचाओ समिति ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी बात रखने और क्षेत्र की जमीन व प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की है।
धरमजयगढ़ से सैकड़ों ग्रामीण पहुँचे रायगढ़ कलेक्टरेट… मीटिंग में ऐसा क्या हुआ की वहा कई ग्रामीण नियम और शर्तों पर ही ज़मीन देने की बात कहने लगे…?




