Local News

धरमजयगढ़ में 5 सितंबर को लगेगा रक्तदान शिविर, भाजपा युवा मोर्चा ने लिया बड़ा संकल्प—अधिक से अधिक युवाओं से करवाएंगे रक्तदान

धरमजयगढ़। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ में आगामी 5 सितंबर 2026, शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल अस्पताल धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ में आयोजित होगा।रक्त की आवश्यकता कई बार अचानक सामने आती है। ऐसे समय में रक्तदाताओं की उपलब्धता किसी मरीज और उसके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता क्षेत्र के युवाओं और आम नागरिकों से संपर्क कर उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। टीम का प्रयास है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाता पहुंचें और जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त संग्रह किया जा सके।

अध्यक्ष समय अग्रवाल की अपील, बोले- एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है

1003409781

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने युवाओं से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला साबित हो सकता है।समय अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति समाज के हर सकारात्मक अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी भावना के साथ युवा मोर्चा की टीम अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और 5 सितंबर को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा में अपनी भागीदारी निभाएं।युवा मोर्चा की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा एवं नागरिक रक्तदान करेंगे। रक्तदान महादान के संदेश के साथ आयोजित यह अभियान जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पेट्रोल-डीजल की पर्चियों पर उठे सवाल, जानकारी ना देना बढ़ा रहा संदेह….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button