कोयला खदान

SECL के विरोध में फिर जुटेगा जनसमूह, शाहपुर कॉलोनी में 3 सितंबर को महाबैठक


धरमजयगढ़। SECL के प्रस्तावित खनन एवं उससे जुड़े मुद्दों को लेकर शाहपुर क्षेत्र में विरोध का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में भूमि बचाओ समिति के बैनर तले आगामी 3 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे शाहपुर कॉलोनी स्थित कीर्तन ग्राउंड में महाबैठक आयोजित किए जाने की सूचना दी गई है।

1000719342


पोस्टर के मुताबिक बैठक में क्षेत्र के ग्रामीणों और प्रभावित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य SECL के विरोध में आगे की रणनीति पर चर्चा करना और ग्रामीणों की एकजुटता को मजबूत करना बताया गया है।


भूमि-जंगल-जमीन के मुद्दे पर एकजुटता का आह्वान


भूमि बचाओ समिति द्वारा जारी सूचना में ग्रामीणों से अपने जल, जंगल और जमीन से जुड़े सवालों को लेकर बड़ी संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। SECL को लेकर क्षेत्र में पहले भी बैठकों और विरोध के जरिए ग्रामीणों की नाराजगी सामने आती रही है। �


3 सितंबर को तय होगी आगे की रणनीति!


शाहपुर कॉलोनी के कीर्तन ग्राउंड में होने वाली इस महाबैठक को लेकर अब लोगों की नजरें टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में SECL परियोजना के विरोध को लेकर आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा पर चर्चा हो सकती है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की है।

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button