पुलिस

धरमजयगढ़ थाने में अचानक पहुंचे SSP शशिमोहन सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; कार्यप्रणाली से दिखे संतुष्ट

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह नें धरमजयगढ़ थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

रिकॉर्ड और कार्यप्रणाली की ली जानकारी

1003400707

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने में लंबित मामलों, अपराधों की विवेचना, शिकायतों के निराकरण सहित विभिन्न पुलिसिंग गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कामकाज से संतुष्ट नजर आए एसएसपी

1003400706

थाना निरीक्षण के दौरान शशिमोहन सिंह पुलिस की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसी तरह जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पेट्रोल-डीजल की पर्चियों पर उठे सवाल, जानकारी ना देना बढ़ा रहा संदेह….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button