Latest News

23-24 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग गुजरात प्रान्त के वड़ोदरा नगर में सम्पन्न

आशा महासंघ (बीएमएस)

गत 23-24 अगस्त 2026 को गुजरात प्रान्त के वड़ोदरा नगर स्थित सुप्रसिद्ध त्रिमंदिर में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ ( भारतीय मजदूर संघ ) का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ।

1000715693


इस अभ्यास वर्ग में गुजरात सहित कुल 13 प्रान्त के 70 संख्या में प्रतिनिधि सम्मिलित हुए जिसमें 62 महिला एवं 08 पुरुष रहे। अभ्यास वर्ग में कुल 7 सत्र हुए।
उक्त अभ्यास वर्ग का उद्घाटन श्रीमती नैना परमार जी, अध्यक्षा आशा संगठन गुजरात प्रदेश की अध्यक्षता में, श्री हिरण्यमय पंड्या जी विदेश मामले एवं पब्लिक सेक्टर इंचार्ज भारतीय मजदूर संघ, श्रीमती जिम्मी खोरा जी अध्यक्षा एवं श्रीमती गीता कटरे जी महामंत्री आशा महासंघ, श्री जिग्नेश मज़मुदार जी सह प्रभारी मिड डे मील संगठन/ उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, श्री जयंत देशपाण्डे जी प्रभारी असंगठित क्षेत्र, श्री गिरजा आचार्य जी सह प्रभारी असंगठित क्षेत्र एवं श्री व्ही पी परमार जी कार्यालय मंत्री भारतीय मजदूर संघ के द्वारा भगवान विश्वकर्मा एवं भारत माता के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। उक्त उद्घाटन में गुजरात सहित 13 प्रदेशों से प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय, वंदे मातरम्” जैसे गगन भेदी नारा लगाकर उद्घाटन में अपनी उपस्थिति दर्ज किया।

1000715696


इस अभ्यास वर्ग के सत्र में भारतीय मजदूर संघ में महिलाओं का नेतृत्व एवं सहभाग विषय पर श्री हिरण्यमय पांड्या जी, विदेश मामले एवं पब्लिक सेक्टर इंचार्ज तथा पूर्व अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने प्रभावी उद्बोधन दिया कि महिलाओं के नेतृत्व को भारतीय मजदूर संघ ने प्रमुखता से स्थान दिया है। इसी तरह श्री रविन्द्र हिमते जी प्राइवेट सेक्टर इंचार्ज पूर्व महामंत्री भारतीय मजदूर संघ ने अर्थव्यवस्था एवं भारतीय मजदूर संघ का लेखा पद्धति विषय पर अभ्यास कराया। भारतीय मजदूर संघ के कार्य पद्धति एवं संगठन की रीति-नीति, गीत नारे उद्बोधन इत्यादि विषय पर भी इस अभ्यास वर्ग में जानकारी दिया गया। अभ्यास वर्ग कार्यक्रम को गुजरात प्रदेश आशा संगठन के श्रीमती ताहीरा जी श्रीमती संगीता राठौर जी, श्रीमती संगीता गोस्वामी जी एवं पूरे आशा टीम साहित गुजरात प्रदेश बीएमएस के पदाधिकारियों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया। इस अभ्यास वर्ग का संचालन श्रीमती गीता कटरे जी महामंत्री एवं आभार व समारोप श्रीमती जिम्मी जी अध्यक्षा आशा महासंघ भारतीय मजदूर संघ ने किया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश से 8 आशा कार्य कर्ता रायगढ़ , कोरबा और जांजगीर जिले से मालती सार्थी, रंजना, संगीता रात्रे, महावीर पटेल, मदन लाल श्री वास, केशव चौहान, हरि शंकर गुप्ता, हेमेश्वरी बेहरा इस अभ्यास वर्ग मे शामिल हुए

धरमजयगढ़ नगर पंचायत में पेट्रोल-डीजल की पर्चियों पर उठे सवाल, जानकारी ना देना बढ़ा रहा संदेह….

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button